बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। जनपद नैनीताल में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को दो अवैध तमंचों एवं 17 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद को अपराधमुक्त बनाने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

संदिग्ध वाहन एवं वस्तु चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -   हरियाली अमावस्या 2026, सूर्य ग्रहण 2026: 12 अगस्त सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान, छायादार पेड़ का पौधा लगाएं

मौके पर मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, निवासी निकट आयशा मस्जिद, गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल घर पर मौजूद मिला। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी परिवार को डराता-धमकाता है और उसके पास अवैध हथियार हैं।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किए 1 तमंचा .315 बोर 2 कारतूस .315 बोर 1 तमंचा 12 बोर 4 कारतूस 12 बोर 1 कारतूस 7.62 बोर 10 कारतूस 7.65 बोर (सफेद डिब्बे में) कुल 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत थाना बनभूलपुरा में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मुखानी में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसे माननीय न्यायालय द्वारा 7 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। यह मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें -   नीती घाटी में जलसैलाब का कहर! तमक नाला उफना, बैली ब्रिज बहा, ट्रक-वाहनों के साथ BRO कर्मचारी के बहने की आशंका

पुलिस की अपील: जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 करें या सूचना हेतु 9411112979 पर संपर्क करें अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत अवगत कराएं। आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, उ0नि0 जगवीर सिंह, मोनी टम्टा, का0 अमित शरण, मो0 यासीन, चालक धर्मेन्द्र रावत शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440