ढ़ौन गांव के जंगल में अचानक धधक उठी आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, चौखुटिया। गर्मी की बढ़ती तपन के साथ ही जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। विकास खंड अंतर्गत ढ़ौन गांव से सटे जंगल में अचानक आग लग गई। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया तथा आग की लपटें गांव की ओर बढ़ने लगी। इसके साथ ही ग्रामीण मौके पा पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए एवं देर सायं आग पर काबू पा लिया। अन्य कई जंगलों में भी आग धधक गई है।

बीते सोमवार अपराह्न ढ़ौन गांव से लगे जंगल में अचानक आग धधक उठी। हवा चलने से आग फैलती चली गई एवं आग की लपटों ने जंगल के बड़े भूभाग को अपने चपेट में ले लिया। आग को गांव की ओर बढ़ते देख ग्रामीण देर सायं मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लग गए। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पा लिया। यदि आग बुझाई नहीं जाती तो कई गोशाले व घास के लूटों को नुकसान हो सकता था।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440