निर्माणाधीन मकान से चोरी कर रहे चोर को दबोचा, लगाई धुनाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निर्माणाधीन मकान में चोरी कर रहे चोर को रंगेहाथों दबोच लिया गया। उसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मकानस्वामी की तहरीर पर चोर को जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरूण कुमार डोठाल निवासी आदर्श नगर, मुखानी का अमरावती कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान है। बीते दिवस यहां एक चोर घुस गया और बिजली फिटिंग के पाईप चोरी कर भागने लगा। इस बीच मकानस्वामी वहां पहुंच गया। मकानस्वामी ने चोर को आस-पास के लोगों की मदद से दबोच लिया। उसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गये चोर ने पुलिस को अपना नाम महेन्द्र कुमार पुत्र नन्दी राम निवासी दमुवाढूंगा कूमाऊं कॉलौनी बताया है। इस मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ मकानस्वामी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440