उत्तराखण्ड में खेत में काम कर रही महिला पर ततैया और मधुमक्खियों के झुंड का हमला, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में महिला पर ततैया और मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बैसानी गांव निवासी हेमा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी रविंद्र सिंह बुधवार सुबह घर के समीप खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में लगे -छत्ते से भारी संख्या में ततैयों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हेमा के देवर राजेंद्र सिंह तत्काल खेतों की तरफ भागे और किसी तरह उसे बचाकर घर लाए।

ततैयों ने हेमा देवी को बुरी तरह काट लिया था। उसे तत्काल दो किमी दूर सड़क तक लाया गया और वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. प्रीति यादव ने प्राथमिक में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर हीं कर दिया था कि उसे हायर सेंटर ले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन हेमा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद पर यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल! रुद्रपुर कलेक्ट्रेट घेरा, सुरभि द्विवेदी ने सरकार से पूछा- कार्रवाई कब?

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ततैयों के काटने से मौत के मामले में भी छह लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी पर दर्ज FIR से भड़के सांसद चंद्रकांत हंडोरे! बोले—मुकदमा वापस नहीं हुआ तो राष्ट्रपति से मिलेंगे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440