कच्ची शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा एक युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत एक शराब तस्कर को पुलिस ने कच्ची शराब के साथ धर दबोचा उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
दमुवाढूंगा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मल्ला प्लाट दमुवाढूंगा में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर युवक नन्दराम पुत्र स्व. गंगा राम निवासी ग्राम फल्पानी जोगारे थाना बेतालघाट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवक को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440