क्रिसमस के दिन घर से निकला युवक, 9 दिन बाद नैनी झील में मिली लाश…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। क्रिसमस के दिन घर से अचानक लापता हुए युवक का शव शनिवार 3 जनवरी को नैनी झील से बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी रोहन शर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार रोहन 25 दिसंबर की शाम बिना बताए घर से निकल गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद 30 दिसंबर को मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर से सीधे नांदेड़ साहिब जाएगी ट्रेन, उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात; श्रद्धालुओं का सफर हुआ आसान

शनिवार दोपहर ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के पास झील में एक शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। बाद में परिजनों ने शव की पहचान रोहन शर्मा के रूप में की।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला! डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल, 2027 की लड़ाई का बिगुल बजा

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक घर से नाराज होकर निकला था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

युवक का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं इस घटना से नैनीताल में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440