आईटीबीपी की 34वीं बटालियन में शुरू हुआ आंचल मिल्क कैफे, जवानों को मिलेगा शुद्ध और पौष्टिक आहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं में स्थित 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में अब जवानों और अधिकारियों के लिए शुद्ध दुग्ध उत्पादों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की पहल पर यहां आंचल मिल्क पार्लर कैफे का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट और दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने आंचल के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और उपयोगी कदम बताया।

यह भी पढ़ें -   रामनगर का गर्जिया मंदिर 30 मई तक बंद! दर्शन पर रोक, आखिर क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस कैफे के शुरू होने से आईटीबीपी के जवानों को अब ताजे, पौष्टिक और भरोसेमंद दुग्ध उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। साथ ही यह पहल स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को भी मजबूत करने में सहायक साबित होगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ब्रांड प्रदेश के किसानों की मेहनत और गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस तरह की योजनाएं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें -   29 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं, कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे जवानों को बेहतर पोषण मिलेगा, जो उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता के लिए लाभदायक होगा।

इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एसएमओ चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और जवान उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440