अ.बा.उ.म. की जोशी को मिली नगर की कमान और काण्डपाल बने सचिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा हल्द्वानी महानगर की कमान मधुसूदन जोशी व सचिव बसन्त बल्लभ काण्डपाल, करूणा शंकर कांडपाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। कालाढूंगी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा की अध्यक्षता में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश जोशी के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने हल्द्वानी महानगर की कमान अध्यक्ष मधुसूदन जोशी जी को वा बसंत बल्लभ काण्डपाल को नगर सचिव एवं करुणा शंकर कांडपाल को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा 21 तारीख को काशीपुर में होने वाले विशाल ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में समस्त इकाइयों को काशीपुर पहुंचने के लिए आह्वान किया गया इस अवसर पर साहस होम्योपैथिक के सौजन्य से अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का चाबी का छल्ला भी लांच किया गया। आज बैठक में नैनीताल जिला अध्यक्ष पंडित राकेश जोशी प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोतिया मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक जिला उपाध्यक्ष कौस्तुभ चंदोला, जिला संगठन मंत्री सुशील शर्मा, जिलाध्यक्ष कल्पना शर्मा, नगर अध्यक्ष वंदना शर्मा नगर महामंत्री विनीता शर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी, श्रीमती हेमा मेलकानी, मीरा उनियाल, प्रीति भगत, मोनिका शर्मा, दीपक जोशी, दीपा लोहनी, कंचन बिष्ट आदि महिलाएं उपस्थित थी। नव मनोनीत अध्यक्ष मधुसूदन जी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम चंद्र भट्ट जिला अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष उमेश जोशी एवं समस्त प्रदेश एवं नगर के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440