अब्दुल मतीन ने छोड़ी कांग्रेस, एआईएमआईएम में शामिल, हल्द्वानी से लड़ेंगे चुनाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस सरकार में उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष रहे मतीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वह इसी पार्टी के बैनर तले हल्द्वानी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

आपकों बता दें कि बीते कुछ दिनों से अब्दुल मतीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन सपा से शोएब को टिकट मिलने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। गुरूवार को रुड़की में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष नैयर काज़मी ने अब्दुल मतीन सिद्दीकी को पार्टी की सदस्यता दिलायी। अब मतीन असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी से हल्द्वानी सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपकों बता दें कि मतीन सिद्दीकी एआईएमआईएम की ओर से उत्तराखंड में चुनाव लड़ने वाले पहले प्रत्याशी होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440