भाई की गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी करने वालों को डराने के उद्देश्य से की थी फायरिंग
समाचार सच, हल्द्वानी। भाई की गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी करने वालों को डराने के लिए आरोपी ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में फायरिंग की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया है। बता दें कि रविवार रात भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के वैलेजाली लॉज में फायरिंग से दहशत फैल गई थी। इस मामले में वैलेजाली लॉज निवासी विनय सागर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों शुभम शर्मा व उसके भाई सत्यम शर्मा के खिलाफ फायरिंग, मारपीट व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर बीती देर शाम पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी शुभम शर्मा निवासी वैलेजाली लॉज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़कर रूद्रपुर जाने की फिराक में था। इस बीच पुलिस मंडी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से उस तमंचे को भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। आरोपी ने इस तमंचे को अवैध रूप से अपने पास रखा हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके भाई की गर्लफ्रेंड पर विनय ने टीका-टिप्पणी कर दी थी। जिसके चलते दोनों पक्षों में बहस हो गई थी। इस बीच उसने डराने के लिए तमंचे से हवाई फायर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई कविन्द्र शर्मा, एसओजी के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कुंदन कठायत शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












