सौतेले पुत्र पर लगाया अश्लील हरकत व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पीड़िता ने अपने सौतेले पुत्र पर मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली निवासी महिला ने कहा है कि उसका सौतेला पुत्र आसिफ उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। आरोप है कि उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि इसके बाद से आसिफ उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसे लेेकर वह बीते दिवस उसके घर में घुस गया और धमकाने लगा। आरोप यह भी है कि उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बुलंदशहर यूपी का कपिल आया था रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड…एक पल में उजड़ गया परिवार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440