समाचार सच, हल्द्वानी। युवती को धोखे में रखकर युवक द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी धर्म विशेष का बताया जा रहा है। उसने युवती को समान धर्म का बताया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। रहस्य से पर्दा तब उठा जब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। इसके लिए उसे धमकी भी दी जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत परिवारजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना हीरानगर चौकी क्षेत्र की है। यहां मुखानी के एक कालानी में रह रही युवती ने युवक पर धोखे में रखकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। युवती का कहना है कि उसकी जान पहचान करीब चार वर्ष पूर्व कथित तौर पर सोनू नामक युवक के साथ हुई। आरोपी ने उसे समान धर्म का बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर वह उसके झांसे में आ गई और दोनों साथ रहने लगे। इस बीच आरोपी युवती को भरोसे में लेने के लिए अपने परिवारजनों से दूरभाष पर बात कराता रहा। युवती का आरोप है कि शादी की बात कहकर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। समय बीतने के बाद जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो जवाब सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने युवती से कहा कि वह समान धर्म का नहीं बल्कि धर्म विशेष का है, लिहाजा विवाह के लिए युवती को धर्म परिवर्तन करना होगा। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोपी का नाम रिजवान पुत्र रिफाकत खान निवासी केलाखेड़ा, बाजपुर बताया है। आरोप है कि युवक व उसके परिजन उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। यह भी आरोप है कि रिजवान, उसकी मां मुन्नी बेगम समेत अन्य लोग उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बीते दिवस भी रिजवान ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों से जान माल का खतरा भी बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। विवेचक ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












