चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बेतालघाट पुलिस ने बरामद किया हथियार

खबर शेयर करें

समाचार सच, बेतालघाट डेस्क। थाना बेतालघाट क्षेत्र अंतर्गत चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम घोड़िया हलसो, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि महेश आर्या पुत्र दयाल राम, निवासी ग्राम हल्दयानी, थाना बेतालघाट ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला किया।

यह भी पढ़ें -   प्रमोशन के नाम पर रिश्वतखोरी: रुड़की में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा कन्या पूजन के साथ की जाती है, जानिए कैसे होती है मां की पूजा

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवावर को अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का0 दीपक सिंह, होमगार्ड जीवानंद दानी शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440