अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 4.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.5 स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच शनि बाजार मैदान में कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेरा बंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम चन्दन तिवाड़ी पुत्र स्व. बच्ची राम तिवाड़ी निवासी आदर्श कॉलौनी, काठगोदाम बताया। उसने बताया कि वह इस स्मैक को रूद्रपुर रोडवेज के पास से काली खान नामक सख्श से लेकर आता है और पुड़िया बनाकर नशेड़ियों को बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440