हल्द्वानी में रात को अतिक्रमण पर कार्रवाई, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां सिंधी चौराहे पर मंगलवार की रात को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण कार्रवाई की। इस दौरान टीम द्वारा जेसीबी से सड़क किनारे हुए अवैध कब्ज़े को ध्वस्त भी किया गया। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अशोक चौधरी, बिजली विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। मुख्य मार्ग के बीचो बीच से सड़क के दोनों ओर 12 मीटर के दायरे में आए अतिक्रमण को हटाया जा रहा रहा है। इसके पूर्व में चिन्हिकरण कर दिया गया था और अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाने को कहा गया था जिसके बाद रात को अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू की गयी।

इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। उनका कहना था कहा कि दिन में यातायात में व्यवधान पैदा न हो, ऐसे में यह कार्रवाई रात के समय की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440