राजकुमार पर दलबदल कानून के तहत हो कार्रवाई : गोदियाल

खबर शेयर करें

समचार सच, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधायक राजकुमार के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करती है। राजकुमार की सदस्यता रद करते हुए नियमानुसार उन्हें अगला चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि विधायक राजकुमार ने जनादेश और पुरोला की जनता का अपमान किया है, जिसका सबक जनता आने वाले चुनाव में जरूर सिखाएगी।

कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का तोड़-फोड़ का पुराना इतिहास रहा है। इससे पहले भी भाजपा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा समेत अन्य राज्यों में विपक्ष के विधायकों को धन का लालच देकर अपनी पार्टी से जोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में हार नजर आ रही है। उसके पास चुनाव लडऩे लायक चेहरे नहीं बचे हैं। इसलिए वह कांग्रेस व अन्य दलों के विधायकों को धन का लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।

प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पुरोला विधायक राजकुमार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की। अब उन्हें हार का डर सता रहा है। इसी कारण वह पुरोला की जनता की भावनाओं को गिरवी रख कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सड़क पर बिखरी रेता-बजरी ने छीन ली एक और जिंदगी! रामनगर में युवा होटल कारोबारी की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440