समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लोग डाउन में भी कुछ लोग कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सोमवार को गैस रिफिलिंग करते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
घरेलू गैस भंडार व कालाबाजारी के रोकथाम के संबंध में छापेमारी व निरीक्षण करने पर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने तिकोनिया सिटी वन विश्राम परिसर के अंदर एकांत में गैस वाहन यूके 04 डी 8864 को खड़ा पाया। वाहन के पास जाने पर उन्होंने देखा कि वाहन के पिछले हिस्से में दो व्यक्ति एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस रिफलिंग कर रहे थे। जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया।
श्री वर्मा ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने दिलीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मल्ली बमोरी व राहुल बिष्ट पुत्र वीर सिंह बिष्ट जमरानी गेट दमुवाढूंगा निवासी बताया है। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया।
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन 40 गैस सिलेंडर लेकर मोहम्मदी चौक के लिए चला। लेकिन निर्धारित स्थल ना जाकर त्रिकोणीय वन परिसर में अवैध रिफिलिंग के लिये लाया गया। जहां चैकिंग के दौरान वाहन से दो सिलेंडर मानक वजन से कम मिले। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल द्वारा इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाकर गैस के 38 सिलेंडर एजेंसी को सौंप वाहन कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


