समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही जनता की छोटी-बड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने मंगलवार को शक्ति केंद्र सम्मेलन के समापन समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनसमस्या के समाधान के लिए आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलनों का उद्देश्य काफी हद तक सफल होता दिख रहा है। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो जनता के बीच जाकर विचार-विमर्श के बाद कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आज नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में उभरे हैं। नरेंद्र मोदी के कारण पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत आज दुनिया के ताकतवर देशों की श्रेणी में आया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता 2022 विधानसभा की चुनाव की तैयारी में जुटकर एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान प्रदान करें। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ लेवल तक जाकर केंद्र की मोदी व उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखें। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलनयन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी गणेश शाह, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप सनवाल, बूथ अध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, प्रताप रैक्वाल, बलवंत सिंह, परम भंडारी, नीरज बेलवाल, पंकज निगल्टिया, बिशन सिंह गहरवाल, विनोद जोशी, दीवान सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












