भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष ने किया नवनियुक्ति पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को संबोंधित
समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि कार्यकर्ता वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं। प्रदेश अध्यक्ष के 60 सीटें जीतने का लक्ष्य सभी को समर्पण भाव से पूर्ण करना है। वह सुभाष नगर, रामलीला मैदान में मंडल के नवनियुक्ति पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करें। वर्ष 2022 के लिए प्रदेश अध्यक्ष के 60 सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं। कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें बूथ स्तर से काम शुरू करना है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव जीतने के लिए हमें बूथ जीतना आवश्यक है, इसे ध्यान में रखकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे जोश के साथ जनता के बीच जाएं। कहा कि हल्द्वानी विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दिलवाने में हल्द्वानी उत्तरी मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना तन, मन, धन लगाएगा।
इस दौरान नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, उपाध्यक्ष पनराम, अंशुल पांडे, मंत्री अनिल चंदोला, आनंद आर्य, चंदन नेगी, वीरेंद्र देऊपा, पूजा भंडारी, चंद्रप्रकाश देव, मीडिया प्रभारी पंकज जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, सह प्रभारी विक्रम बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आकाश गर्ग,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र परमार, अनु.मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल नेगी, जिला महामंत्री नीरज बिष्ट, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी, जिला मंत्री दीपा सनवाल,कामायनी मिश्रा, पार्षद अंजू जोशी, गिरीश लोहनी, हरीश गौरा, भुवन बिष्ट, विनीता पांडे, विनोद कुमार, रामजी कटियार, रमेश शर्मा, आनंद सिंह ढैला, सुमित, गोविंद सिंह कुंवर, पूर्ण सिंह अधिकारी, रमा बिष्ट, किरन धर्मशत्तु, विनीता वर्मा, प्रेमलता पाठक, गोविंद, राहुल, मयंक, ललित, तरुण आदि मौजूद रहे।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


