अपर मेला अधिकारी ने किया गौरीशंकर दीप क्षेत्रों का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। अपर मेला अधिकारी डाॅ ललित नारायण मिश्र एवं श्री रामजी शरण शर्मा ने आज रोड़ी वेलवाला, वैरागी कैम्प और गौरीशंकर दीप क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम अपर मेलाधिकारीगण रोड़ी वेलवाला पहुंचे, वहां उन्होंने सड़कें कितनी चैड़ी हैं आदि का निरीक्षण करने के पश्चात रोड़ी वेलवाला में 20 बेड का बन रहे अस्पताल के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। तत्पश्चात अपर मेलाधिकारीगण बैरागी कैम्प पहुंचे। वहां उन्होंने निर्मित हो रहे 20 बेड के हाॅस्पिटल की क्षमता को भारत सरकार की गाइड लाइन को देखते हुये बढ़ाकर 50 बेड करने की संभावना पर विचार करने की बात कही। उन्होंने वहां उपस्थित सेक्टर मजिस्टेट से वहां बन रहे सुलभ शौचालय एवं कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली। अपर मेलाधिकारियों ने इसके बाद गौरीशंकर दीप का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने टिन से किये जा रहे बैरिकेडिंग के बारे में वहां उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली तथा अधिकारियों को मौके पर ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

अपर मेलाधिकारियों ने गौरीशंकर दीप में भी बन रहे 20 बेड के हाॅस्पिटल की क्षमता को भारत सरकार की गाइड लाइन को देखते हुये बढ़ाकर 50 बेड करने की संभावना पर विचार करने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर सेक्टर मजिस्टेट श्री अजय वीर सिंह, तहसीलदार श्री मंजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डाॅ0 सचिन चैबे एवं विनय त्यागी सहित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440