भवाली व्यापार मण्डल अध्यक्ष के ऊपर राजनैतिक द्वेष से प्रशासनिक कार्रवाई : योगेश शर्मा

खबर शेयर करें

नरेश पाण्डे पर हुई जिला बदर की कार्रवाई रद् ना होने पर होगा व्यापारियों का आंदोलन

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार महानगर के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि भवाली व्यापार मण्डल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के ऊपर राजनैतिक द्वेष से प्रशासनिक कार्रवाई की गयी है। उन्होंने इसे निंदनीय और दुभार्ग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही मण्डल अध्यक्ष नरेश पाण्डे पर हुई जिला बदर की कार्रवाई रद्द नहीं होती है तो व्यापारियों को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
यहां शनिवार को मण्डल की आयोजित बैठक में पदाधिकारियों, सदस्यों व व्यापारियों ने एक स्वर में प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई का विरोध किया और द्वेषपूर्ण रूप से की गयी जिला बदर की कार्रवाई को शीघ्र निरस्त करने की मांग की। बैठक में महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि नरेश पाण्डे लगातार सामाजिक क्रिया-कलापों और व्यापारिक कार्यों के साथ-साथ कोरोना काल में भी आम जनमानस की सेवा भाव में लगे रहे, उनके ऊपर प्रशासन द्वारा की कार्रवाई समझ से परे है। उनका कहना था कि हल्द्वानी महानगर इकाई व व्यापारी नरेश पाण्डे के साथ खड़े हैं और प्रशासन उनके ऊपर की गयी कार्रवाई को शीघ्र रद्द नहीं करता है तो महानगर इकाई आंदोलन को बाध्य होगी।
बैठक में कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, प्रचार मंत्री संदीप गुप्ता, संयुक्त मंत्री संदीप सक्सेना सहित आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440