शादी में गैस सिलेंडर पर नई पाबंदी, अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिलेंगे, ज्यादा कनेक्शन पर होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। फिलहाल राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन भविष्य में आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग अलर्ट मोड में है।

विभाग ने साफ कर दिया है कि एक परिवार के नाम पर दो से अधिक गैस कनेक्शन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह सामने आया है कि कई लोग घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों में कर रहे हैं, जिससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव पड़ रहा है।

सबसे अहम फैसला शादी और बड़े आयोजनों को लेकर लिया गया है। नए आदेश के अनुसार, किसी भी शादी या बड़े कार्यक्रम के लिए सिर्फ दो गैस सिलेंडर ही दिए जाएंगे, चाहे मेहमानों की संख्या कितनी भी हो। ये सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसी से अस्थायी कनेक्शन के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   हरियाली अमावस्या 2026, सूर्य ग्रहण 2026: 12 अगस्त सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान, छायादार पेड़ का पौधा लगाएं

विभाग का कहना है कि यह कदम गैस की अनावश्यक खपत रोकने और सभी तक समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि गैस की जमाखोरी, अवैध बिक्री या घरेलू सिलेंडर का उपयोग होटल-ढाबों में करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्यग्रहण का दुर्लभ संयोग, आखिर क्यों खास है यह दिन?”

हालांकि, इस फैसले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग इसे जरूरी और सही कदम बता रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि शादी जैसे बड़े आयोजनों में सिर्फ दो सिलेंडरों से काम चलाना मुश्किल हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440