हेल्थ मंत्र: लंबा जीना है तो अपनाओ आयुर्वेद का सीक्रेट

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आयुर्वेद में माना जाता है कि अगर आपकी दिनचर्या सही है, तो आपको बार-बार दवा लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कुछ आसान आयुर्वेदिक आदतें अपनाकर आप अपनी सेहत को लंबे समय तक बेहतर रख सकते हैं। अगर आप रोजमर्रा की इन आसान आयुर्वेदिक आदतों को अपनाते हैं, तो आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। दवा लेने से बेहतर है अपनी लाइफस्टाइल को सही करना यही असली हेल्थ मंत्र है।

सुबह जल्दी उठना (ब्राह्म मुहूर्त)
सूर्याेदय से पहले उठना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है, इससे पाचन और मानसिक शांति बेहतर होती है

खाली पेट गुनगुना पानी पीना
खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकाल जाता है।यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है

यह भी पढ़ें -   12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और हरियाली अमावस्या साथ-साथ, भारत में क्यों नहीं लगेगा सूतक?

योग और प्राणायाम
रोज 20-30 मिनट योग करने से शरीर फिट रहता है। प्राणायाम से तनाव और चिंता कम होती है

सही समय पर भोजन करना
आयुर्वेद के अनुसार दोपहर का खाना सबसे भारी होना चाहिए, रात का खाना हल्का और जल्दी करें

प्राकृतिक और सादा भोजन
ताजा, घर का बना खाना खाएं, ज्यादा प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से बचें

पर्याप्त नींद लेना
7-8 घंटे की नींद जरूरी है, देर रात जागना शरीर के संतुलन को बिगाड़ता है

दिनचर्या में संतुलन (दिनचर्या नियम)
रोज एक ही समय पर सोना-जागना शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहता है

यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश

हर्बल उपाय अपनाना
हल्दी वाला दूध, अदरक, तुलसी जैसी चीजें इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं

क्यों ये आदतें दवा से बेहतर मानी जाती हैं?
बीमारी होने से पहले ही रोकथाम करती हैं, शरीर को प्राकृतिक तरीके से संतुलित रखती हैं और इसका साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आयुर्वेद कहता है बीमारी आने का इंतजार मत करो, उसे आने से पहले ही रोक दो। अगर आप रोजमर्रा की इन आसान आयुर्वेदिक आदतों को अपनाते हैं, तो आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। दवा लेने से बेहतर है अपनी लाइफस्टाइल को सही करना यही असली हेल्थ मंत्र है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440