समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक पवित्र पर्व भैया दूज यानी यम द्वितीया मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता भगवान यम अपनी बहन यमुना के घर पहुंचते हैं और उनके आतिथ्य को स्वीकार करते हैं। इसी परंपरा के चलते भाई अपनी बहनों के घर जाकर भोजन ग्रहण करते हैं।
भैया दूज पर बहनें भाइयों को च्यूड़े लगाकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन यमराज और माता यमुना का पूजन करने तथा यमुना में स्नान करने से रोग-शोक और कष्टों से मुक्ति मिलती है। आज शाम चंद्र दर्शन करना भी शुभ माना गया है। इससे यश, कीर्ति, धन-धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति की मान्यता है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल
तिथि: द्वितीया दोपहर 3:54 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र: अनुराधा
सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:16 बजे
राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक
भैया दूज पूजन समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक
विशेष: यम द्वितीया, भैया दूज एवं चंद्र दर्शन
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया काम शुरू करने के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा रोजगार में बदलाव और यात्रा के योग हैं।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन स्वास्थ्य और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहें।
♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार के साथ मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
♌ सिंह राशि: करियर से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं और रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यापार में संघर्ष रह सकता है। गणेश जी का स्मरण करें और वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव और संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बनने की संभावना है।
♎ तुला राशि: मानसिक तनाव कम होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं और संतान से जुड़ी चिंताएं रह सकती हैं।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। सम्मान प्राप्त होने के साथ रोजगार के नए अवसर और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ तथा भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू करने के अवसर मिलेंगे।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन व्यर्थ के विवादों से बचें।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



