बार एसोसिएशन ने लिया संकल्प
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी के मद्देनजर लाकडाउन केचलते समाज के निर्धन व जरूरतमंदों के लिए समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों, अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने अपने हाथ बढ़ा दिये हैं। इस दौरान जहां निर्धनों व असहाय लोगों की मदद की जा रही है वहीं अधिवक्ता लोग अपने जरूरतमंद साथियों के लिये भी आगे आ रही है। इसके लिए हल्द्वानी बार एसोसिएशन से जुड़े लोग व अन्य अधिवक्ता से संपादक अजय चौहान व सहायक संपादक धीरज भट्ट ने बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के संक्षिप्त अंश –

एडवो. गोविन्द बिष्ट (अध्यक्ष, हल्द्वानी बार एसोसिएशन)
हल्द्वानी बार एसोसिएशन हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहती है। इसके लिए रिलीफ फंड बनाया गया है जिसमें 31 मार्च तक धनराशि दी जा सकती है। हम विशेष रूप से उन अधिवक्ताओं की सहायता करेंगे, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। हालांकि हमारा उद्देश्य अभी अपने सदस्यों को राहत पहुंचाना है। अगर बाहरी कोई व्यक्ति सहायता की मांग करता है, इसके लिए विचार किया जायेगा।

विनीत परिहार (सचिव, हल्द्वानी बार एसोसिएशन)
बार कौंसिल ने कोरोना रिलीफ फंड बनाया है। अभी हम हल्द्वानी बार से जुड़े अधिवक्ताओं की मदद कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद से अधिवक्ता इसके लिए सम्पर्क कर सकते हैं। अगर कोई अधिवक्ता हमसे मदद लेकर अपना नाम गोपनीय रखना चाहता है तो ठीक है।

एम.एस. कोरंगा (सदस्य, बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड)
बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य एम.एस. कोरंगा का कहना है कि जो वकील पहाड़ से आकर यहां पर किराये पर रहते है या आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके लिए यहां की बार एसोसिएशन लगी हुई है। जिस अधिवक्ता की जरूरत हेागी तो वह सम्पर्क कर सकता है।

एडवो. राजन सिंह मेहरा (पूर्व सचिव, हल्द्वानी बार एसोसिएशन)
हल्द्वानी बार एसोसिएशन अधिवक्ता इस दुखद समय में अपने देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अधिवक्ता अपने स्तर से प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि जमा कर रहे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी अधिवक्ताओं की टीम एसो के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एचबीए फंड तैयार कर रही है। इसका मकसद युवा अधिवक्ताओं, वृद्ध अधिवक्ताओं तथा जरूरतमंद अधिवक्ताओं का सहयोग करना है। उनका कहना था कि हल्द्वानी बार एसोसिएशन की कई अधिवक्ता समाज सेवा में बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं और अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

एडवो. राजेन्द्र पंत (पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सदस्य, हल्द्वानी बार एसोसिएशन)
राजेन्द्र पंत का कहना है कि आपदा के दौरान हम पी.एम. या सी.एम. राहत कोष में भी दान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को सहायता मिलनी चाहिए। वहीं उनका कहना था कि हमें फेसबुक, व्हटसअप पर ज्ञान बांटने के बजाय धरातल पर कार्य करना चाहिए।

एडवो. हरेन्द्र रौतेला (सदस्य, हल्द्वानी बार एसोसिएशन)
एडवोकेट हरेन्द्र रौतेला का कहना है कि हल्द्वानी बार एसोसिएशन इस पुनीत कार्य में लगी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते बाहर गैदरिंग होने पर भी रोक है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से किसी की सहायता करने में भी परेशानी हो रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


