700 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहे ये 4 महायोग, 30 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा, जानिए कब मनाएं रक्षाबंधन?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया है। भद्राकाल 30 अगस्त 2023 को रहेगा। इसको लेकर भी विद्वानों में असमंजस की स्थिति है कि राखी का पर्व कब मनाएं। इस बीच रक्षा बंधन त्योहार पर इस बार 700 साल बाद बना रहा है पंच महायोग यानी 5 अद्भुत योग। ऐसे में यह भी जानना जरूरी है कि राखी बांधने का उचित समय कौनसा है।

30 अगस्त को भद्राकाल – भद्रा सुबह 10.58 से होकर रात्रि 09.01 तक रहेगी। भद्रा का निवास धरती पर होने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था

30 अगस्त पूर्णिमा तिथि – पूर्णिमा का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11.00.27 को होगा और 31 अगस्त सुबह 07.07.23 को इसका समापन होगा।

कब बांध सकते हैं राखी – ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार 30 की रात 9 बजे बाद और 31 की सुबह 7 बजे के पहले मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   कोसी बैराज में दर्दनाक हादसाः नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

राखी पर 4 शुभ योग-
बुधादित्य योग- बुध और सूर्य की युति से बनने वाला बुधादित्य योग सिंह राशि में बन रहा है।
शश योग- शनि के केंद्र में अपनी स्वयं की राशि में होने से शश योग योग बनता है।
सुकर्मा – 30 अगस्त को रात्रि 09.32 से 31 को शाम 05.15 तक।
वासरपति योग- बुध, गुरु, शुक्र का सूर्य के साथ संबंध होने पर यह योग बनता है।
इसके अलावा बताया जा रहा है कि गजकेसरी योग, भातृ वृद्धि योग, आयुष्मान योग और सुनफा योग भी बन रहा है। (साभार)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440