समाचार सच, हल्द्वानी। जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसका शव मंडी बाईपास में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सुभाष नगर बिन्दुखत्ता निवासी 23 वर्षीय नीरज मेहरा पुत्र हर सिंह मेहरा का शव यहां मंडी बाईपास में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्ति के प्रयास शुरू कर दिए। मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और परिवारजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के भाई कमल मेहरा ने बताया कि सोमवार को नीरज का जन्मदिन था। शाम को उसने घर में केक काटा और इसके बाद वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन प्रातः उन्हें नीरज की मौत की खबर मिली। इस सूचना से परिवारजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













