एआईएमआईएम के प्रत्याशी अब्दुल मतीन सिद्दीकी पहुंच रहे हैं घर-घर, दिला रहे हैं जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के प्रत्याशी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी स्थानीय मुद्दों के साथ घर-घर पहुंच रहे हैं। वह क्षेत्र की अनदेखी को लेकर उत्तराखंड की सत्ता में राज कर चुकी भाजपा व कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता बारी-बारी भाजपा व कांग्रेस को सत्ता सौंपकर उनके कार्यकाल को देख चुकी है। इन सरकारों ने जनता के हितों की अनदेखी करने का ही काम किया है। चुनाव के दौरान यहां के लोगों से तमाम वायदे तो किये गये, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर बनभूलपुरा, इन्द्रानगर को मालिकाना हक दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि किसी भी व्यक्ति को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए 14 फरवरी को अपने चुनाव निशान पतंग के सामने वाले बटन को दबाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440