अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धा के साथ पिलाया मीठा जल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा आज यहां स्वामी विवेकानंद चौराहा स्थित स्टाल लगाकर मां गंगा मैया की पूजा अर्चना कर करीब 5 हजार से अधिक राहगीरों को मीठे जल का वितरण किया।
अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राकेश जोशी तथा प्रदेश सचिव सुनील बमेठा ने संयुक्त रूप से गंगा दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन पानी पिलाना कई पुण्य कमाने के बराबर माना जाता है। उन्होंने मीठा जल वितरण कार्यक्रम में सहयोग देने के लिये महासभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोत्रिया, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी दीप्ति तिवारी, जिला अध्यक्ष पंडित बृजेश तिवारी, महिला जिलाध्यक्षा सुनीता तिवारी, सुशील शर्मा, निशा वैला, पुष्पा पाठक, मंजू शर्मा जया जोशी, तारा पांडे, नीलम श्रोत्रिया, कपिल परँगाई, बरखा शर्मा, भास्कर, प्रेमा बृजवासी, विपिन बहुगुणा आशा बेलवाल, शारदा पांडेय, हेमा सनवाल, एम के शर्मा सहित आदि ने शीतल मीठे जल वितरण कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

Akhil Brahmin Utthan Mahasabha fed sweet water with devotion on Ganga Dussehra festival

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440