अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने कुमांऊ की 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुमांऊ की 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से जवाजा गया। इस दौरान कई संगठनों की महिलाओं ने लोक गीत, नृत्य, कविता व नाटक की प्रस्तृति से ओत-प्रोत कर दिया।
वक्ताओं ने विचार रखते हुए नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान, वहां देवताओं का वास होता है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यहां नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारम्भ मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋचा सिंह तथा काशीपुर कि रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ0 दीपिका गुड़िया ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले

इस मौके पर श्रीमती तोलिया ने कहा कि नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान, वहां देवताओं का वास होता है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने महासभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि नारी शक्ति का कोई पैमाना नहीं है और जीवन पर्यंत यह काम में पूरी शक्ति से व्यस्त रहती है एवं समय-समय पर इन कार्यक्रमों से इनमें समाज एवं देश हेतु सेवा संकल्प सुदृढ़ होता है। उन्होंने नारी का सम्मान समाज का सम्मान बताया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने अतिथियों एवं समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए महासभा की क्रियाकलापों से रूबरू करवाया। उन्होंने मातृशक्ति को नमन करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कुमाऊं से 50 से अधिक महिलाओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया गया है। जिसमें नैनीताल सितारगंज, खटीमा, अल्मोड़ा, रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी, दिनेशपुर, रूद्रपुर, काशीपुर व बाजपुर सहित कई शहरों से प्रतिभागी शामिल थे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा कन्या पूजन के साथ की जाती है, जानिए कैसे होती है मां की पूजा

नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित होने वाली सेवाभावी महिलायें:
सम्मानित होने में मुख्य रूप से ममता पांडे, कामिनी अग्निहोत्री, शांति जीना, लता बोरा, सुमित्रा प्रसाद, बीना जोशी, संध्या डालाकोटी, भगवती लोहनी, आलोकिता श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, रश्मि लमगड़िया, डॉ सोमा पंत, शशि जोशी, जया जोशी, शोभा जोशी, भावना पाठक, नीरू भल्ला, कुसुम दिगारी, हेमलता बिनवाल, सुनिता तिवारी, कमला बिष्ट, रिया फुलारा सहित आदि महिलायें शामिल।
कार्यक्रम में उपस्थित:
प्रदेश अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री उमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, पंकज कौशिक, ललित पांडे, सुभाषिनी द्विवेदी, पंडित गौरव शर्मा, सुशील शर्मा, आरसी त्रिपाठी, राजू पाठक, ब्रिजेश तिवाड़ी, तारु तिवारी आदि उपस्थित थे।

Akhil Brahmin Utthan Mahasabha honored more than 50 service women of Kumaon with Nari Shakti Samman

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440