अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने खोला क्षेत्रीय कार्यालय, होल्यारों ने गायी होली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का होली मिलन समारोह क्षेत्रीय कार्यालय गोरा पड़ाव में मनाया गया। समारोह से पूर्व विधिविधान के साथ इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। होली मिलन समारोह में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा से जुड़ी महिला व पुरूष होल्यारों ने होली गीतों से माहौल रंगीन बना दिया। होल्यार होली गीतों पर जमकर थिरके। साथ ही एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। जिसमें हेम चंद्र भट्ट को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, गौरव बेलवाल को नगर संगठन मंत्री के साथ-साथ प्रकाश शर्मा, पंकज कौशिक, राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, निकता भट्ट, नवीन तिवारी, तारा सती को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसूदन जोशी ने की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष नैनीताल राकेश जोशी, नगर अध्यक्ष मधुसुदनपुर, महामंत्री बृजेश तिवारी, बसंत बल्लभ कांडपाल, हेमा मेलकानी, सुनीता तिवारी, दीपा जोशी, मीरा निहाल, सिद्धि सुयाल, करुणा, शंकर कांडपाल, विजय त्रिपाठी, ललित मोहन पांडे, सतीश चंद्र, युगल किशोर, महेश कांडपाल, ललित मोहन पांडे, हिमांशु कांडपाल, पितांबर कांडपाल, दीपक पंत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440