समाज के सभी वर्गों ने बजायी राष्ट्ररक्षकों के सम्मान में ताली, थाली, शंख व घंटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी /देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे केवल 5 मिनट के लिए घर के दरवाजों, छतों व बालकनी में खड़े होकर कोरोना से लड़ने वाले सेनानियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए ताली, थाली, घंटी के साथ शंख बजाने के लिए समाज का हर वर्ग आतुर नजर आ आया। इधर रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन ठीक सायं 5 बजे लोगोें ने घंटी, शंख, थाली व तालियां बजा कर उत्तराखण्ड का पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान राज्य की जनता ने कोरोना वायरस के संक्रमण को नेस्तनाबूद करने के लिए एकजुट दिखे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने परिवार के साथ बालकोनी में पहुंचकर घंटी बजाने में सबसे आगे रहे। उन्होंने थाली, घंटी, ताली व शंख बजा कर डॉक्टरों, मीडिया व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपील की कि लोग बिना किसी कारण के सड़कों पर न निकले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि शाम पांच बजे सभी लोग जरूरी सेवा देने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा बस, ऑटो ड्राइवर, दूधवाला, सफाई कर्मचारी ऐसे सभी राष्ट्ररक्षकों के सम्मान में शंख, घंटी, थाली और ताली बजाकर आभार जताया वह एक काबिले तारिफ है। उन्होेंने कहा कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा शहर में स्वच्छता का कामकाज सेवा की मिसाल है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित है एकादशी का श्राद्ध, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

इधर हल्द्वानी में भी जनता कर्फ्यू के बीच पांच बजते ही लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने और शंख बजाया। कइयों ने थाली और घंटी बजाई। पूरे हल्द्वानी महानगर में एक स्फूर्ति का एहसास हुआ। कई लोगों ने मंदिरों की घंटियां, शंख, थालियां व तालियां बजाईं। मनाली में भी लोगों ने शंख, थाली और ताली बजा कर कोरोना के योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। इधर भाजपा संगठन की ओर से राष्ट्रव्यापी आह्वान किया गया है, जिसके तहत पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के बाहर खड़े होकर कोरोना से जंग लड़ रहे सेवाभावी लोगों के प्रति आभार प्रकट करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440