दहेज को प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में दहेज उत्पीड़न का एक और मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से दहेजलोभी ससुरालियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली में पहुंचकर महिला ने ससुरालियों पर मारपीट और दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसे घर से भी निकाल दिया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

कालाढूंगी रोड, मुनगली गार्डन निवासी सुरभि सिंह ने बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व सचिन सक्सेना के साथ हुआ। विवाह के समय परिवारजनों ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। विवाह के बाद कुछ दिन तो सबकुछ ठीकठाक चला। लेकिन कुछ दिन बाद ससुराली उससे दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं उससे मारपीट भी की जाने लगी और उसे ससुरालियों ने यह कहकर घर से निकाल दिया कि वह दहेज में कार लाने पर ही घर की दहलीज पर कदम रखे। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

महिला ने इस मामले में अपने पति के अलावा सास व ननद के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440