संस्था के संचालकों के खिलाफ पैसा हड़पने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

Allegations of money grab against the directors of the organization

समाचार सच, हल्द्वानी। संस्था के संचालकों द्वारा लोगों द्वारा जमा की गयी धनराशि को हड़पने का आरोप लगाते हुए संस्था में कार्यरत एजेंड ने संचालकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में इसाई नगर लामाचौड़ निवासी भीम चन्द्र ने कहा है कि वह वर्ष 2016 से मुखानी स्थित देव भूमि बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता नामक संस्था में बतौर एजेंट कार्यरत रहा है। इस संस्था में उसके माध्यम से करीब 200 लोगों ने पैसा जमा कराया। शुरूआत में तो संस्था लोगों को उनका पैसा ब्याज सहित वापस करती रही। लेकिन वर्ष 2019 से लोगों को उनका पैसा देना बंद कर दिया गया। एजेंट ने समिति अध्यक्ष हेम चन्द्र और सचिव विकास दुर्गापाल पर पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440