09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ९ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०२६ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु कुम्भार्क २५ गते फाल्गुन मास चान्द्रमास से चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि सोमवार सूर्याेदय ६/३२ बजे सूर्यास्त ६/१२ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५ बजे से १२/३८ बजे तक

राशिफल

मेष राशि आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कोई लंबे समय से रुका कार्य पूरा होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा और अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।

वृष राशि रोजगार के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी और स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं तथा नए काम की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी।

यह भी पढ़ें -   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मान, सीएम धामी ने मातृशक्ति को बताया समाज की असली ताकत

कर्क राशि रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है।

सिंह राशि किसी विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अधिकारियों से मतभेद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि अटका हुआ धन मिलने की संभावना है और संतान से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। रोजगार में परिवर्तन के संकेत हैं। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। कामकाज को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, इसलिए बेवजह मानसिक तनाव न लें।

तुला राशि परिस्थितियों के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी या रोजगार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि आपके द्वारा सोचे गए कार्य पूरे हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक में आग से हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू

धनु राशि परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि मन में कुछ तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। किसी विशेष लाभ की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं।

कुम्भ राशि लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है और मानसिक तनाव कम होगा।

मीन राशि अचानक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी या व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के संकेत भी मिल सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440