22 अक्टूबर 2025 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २२ नवम्बर २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ७ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि शनिवार सूर्याेदय ६/४४ बजे सूर्यास्त ५/१० बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

मेष राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार व करियर में सफलता मिलेगी तथा नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परंतु मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। परिवार में हर्ष और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और रोजगार में बदलाव भी हो सकता है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। राजनीति और सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। परिवार में खुशी के पल मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः फर्जी निवास प्रमाणपत्र प्रकरण में बड़ा खुलासा, सोसाइटी के पते पर नहीं मिला अस्तित्व

कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यवसाय में कुछ संघर्ष के बावजूद सफलता के अवसर मिलेंगे। श्री गणेश जी का स्मरण लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
परिवार में तनाव घटेगा। संतान पक्ष से चिंतामुक्ति मिलेगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के शुभ संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ होगा तथा नए काम की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, परंतु बाद में राहत मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। अचानक यात्रा की संभावना है।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, पर संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में प्रतिष्ठा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें -   यूकेडी के सुरेंद्र कुकरेती बने नए केंद्रीय अध्यक्ष, गैरसैंण राजधानी समेत 25 बड़े प्रस्ताव पास

धनु राशि
परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार और करियर में नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में लाभ के योग हैं।

मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं। करियर में उन्नति के संकेत हैं।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, परंतु स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट की आशंका है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन अथवा स्थान परिवर्तन संभव है। धन लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। व्यर्थ यात्रा खर्च बढ़ा सकती है।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेंगी और अचानक यात्रा की संभावना भी है।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440