गायब उपनल कर्मी दयाल की रहस्यमयी मौत: किलबरी गेस्ट हाउस में मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल के किलबरी वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कई दिनों से लापता दयाल सिंह का शव उसी वन विश्राम भवन परिसर में मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है, जहां वह तैनात थे।

जानकारी के अनुसार दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान उनके अचानक लापता होने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगलों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।

इसी बीच गेस्ट हाउस परिसर में ही उनका शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान से वह गायब हुए थे, वहीं उनका शव बरामद हुआ, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -   दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, सरकार ने स्वीकृत किए 30 करोड़ रुपये, मुकेश बोरा ने जताया आभार

फिलहाल पुलिस और वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440