समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २७ नवम्बर २०२५ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क १२ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ६/५० बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। अचानक यात्रा बन सकती है। रोजगार में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। राजनीति में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। धार्मिक गतिविधियों पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि कैरियर से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यापार में थोड़ी चुनौतियाँ रह सकती हैं। श्री गणेश जी का स्मरण लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।
कन्या राशि परिवार का वातावरण बेहतर होगा और तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति व परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है, परंतु बाद में राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा संभव है।
वृश्चिक राशि मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
मकर राशि मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। भूमि या भवन से जुड़े कार्य आरंभ कर सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
मीन राशि किसी भी व्यर्थ विवाद से दूर रहें। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और दिन व्यस्तता में बीतेगा।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

