समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क ३० गते माघ मास चान्द्रमास से फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि १२ /२२ बजे तक तत्पश्चात एकादशी तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ६/५७ बजे सूर्यास्त ५/५४ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आज आपका झुकाव धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की ओर रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी तथा नया कार्य प्रारंभ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुख-शांति और खुशियों का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद एवं प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा का योग है तथा नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएँ बन रही हैं। राजनीति से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा लेकिन मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। श्री गणेश जी का स्मरण शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। विशेषकर व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है, लेकिन समाधान भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीति के क्षेत्र में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कैरियर में शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सतर्क रहें। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



