समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बादाम और किशमिश विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और मैग्नीज काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम और किशमिश खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। इसलिए इनका सेवन सुबह नाश्ते में करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। बादाम और किशमिश को साथ में खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। यह स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। बादाम और किशमिश को एक साथ खाने से सेहत, त्वचा और बालों को कई लाभ मिलते हैं। बादाम और किशमिश एक साथ खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें-
बादाम में पोषक तत्व
बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए डॉक्टर भी फिट और हेल्दी रहने के लिए बादाम खाने की सलाह देते हैं। बादाम में विटामिन ई और कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बादाम में जिंक, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, पोटैशियम और फॉस्फोरस भी होता है। बादाम में सोडियम नहीं पाया जाता है, इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है।
किशमिश में पोषक तत्व
किशमिश में सभी जरूरी न्यूट्रीशन पाया जाता है। किशमिश प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बाेहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर की भी अच्छी मात्रा होती है। किशमिश विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्पलेक्स का भी अच्छा सोर्स है।
बादाम और किशमिश खाने के फायदे
एनर्जी बढ़ाए
दिनभर सही तरीके से काम करने, थकान से बचने और आलस को दूर भगाने के लिए हमारा एनर्जेटिक रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए हम कई सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो रोज सुबह बादाम और किशमिश खाकर भी खुद को पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक रख सकते हैं। बादाम और किशमिश एक साथ खाने से बॉडी में एनर्जी रहती है। इसकी वजह से काम के दौरान थकान भी महसूस नहीं होती है।
अपच का उपाय
आजकल गलत खान-पान की आदतों की वजह से इनडाइजेशन या अपच की समस्या बेहद आम हो गई है। अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप नाश्ते में बादाम और किशमिश एक साथ ले सकते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से इनडाइजेशन की समस्या से राहत मिलती है। बादाम और किशमिश एक साथ खाने से गैस और कब्ज में भी आराम मिलता है।
बाल बनेंगे लंबे-घने
बादाम और किशमिश खाने से बाल भी मजबूत और घने बनते हैं। बादाम में विटामिन ई होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा बादाम और किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट बालों की सेहत के लिए जरूरी होता है।
त्वचा के लिए बादाम
बादाम न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। बादाम और किशमिश को एक साथ खाने से त्वचा में निखार आता है। बादाम और किशमिश एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, इससे त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं। स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। इसमें मौजूद विटामिन ई भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का तेल दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करता है।
याद्दाश्त बेहतर होती है
सुबह नाश्ते में बादाम और किशमिश खाने से याद्दाश्त भी बेहतर होती है। बादाम और किशमिश एक साथ खाने से दिमाग दुरुस्त होता है। बच्चों को रोजाना बादाम और किशमिश खिलाना चाहिए, इससे उनकी याद्दाश्त तेज होगी।
हृदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद
बादाम और किशमिश खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इन दोनों को साथ में खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही बादाम और किशमिश बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप बादाम और किशमिश को एक साथ ले सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में रक्त प्रवाह का सही होना बहुत जरूरी होता है। ब्लड सर्कुलेशन सही न होने पर शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं। इसका असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन जरूर करना चाहिए।
हड्डियां मजबूत बनाए
बादाम और किशमिश एक साथ खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। इन दोनों में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से हड्डियों से जुड़े रोग भी दूर होते हैं। अगर आप हड्डियों से संबंधित किसी रोग से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में बादाम और किशमिश को शामिल कर सकते हैं।
खून की कमी दूर करे
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन दौरान शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसके लिए आपको आयरन रिच फूड्स का सेवन करना जरूरी होता है। किशमिश आयरन का अच्छा सोर्स है। ऐसे में बादाम और किशमिश खाने से आपके शरीर में खून की कमी की समस्या दूर होती है।
बादाम और किशमिश खाने का सही तरीका
वैसे तो बादाम और किशमिश को आप वैसे ही खा सकते हैं। लेकिन अगर इन दोनों को भिगोकर खाया जाए, तो अधिक लाभ मिलता है। इसके लिए बादाम और किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट या नाश्ते में इनका सेवन करें। भीगे बादाम और किशमिश खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
आप भी बादाम और किशमिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका सेवन करें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



