आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ अल्मोड़ा का लाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/देहरादून। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। अल्मोड़ा के भनोली तहसील के अंतर्गत ध्याड़ी क्षेत्र के मेलगांव निवासी दिनेश सिंह (25) के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सेना के सूत्रों की मानें तो शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान दिनेश सिंह शनिवार को पाकिस्तान के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये। शहीद दिनेश सिंह दो बहनों के बीच एकलौते भाई थे। 25 साल के दिनेश अविवाहित थे। उनकी दोनांे बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। शहीद दिनेश के पिता गोधन सिंह गैड़ा भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

जवान की शहादत पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व बीडीसी सदस्य मदन सिंह भैसोड़ा, भाजपा नेता सुभाष पांडे समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440