Along with removing your laziness, gourd is also helpful in reducing weight, know its amazing benefits.
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कहीं आप लौकी से परहेज तो नहीं करते ? कई लोग सब्जियों में लौकी खाना पसंद नहीं, करते और इसे खाने से हमेशा बचते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि लौकी आपके आलस के दूर करने के साथ ही वजन भी कम करती है। हम बता रहे हैं, लौकी के 8 ऐसे ही गुण जो आपके लिए फायदेमंद होंगे, आइए जानते हैं –
ताजगी – लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। इसे खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, बल्कि यह शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक है। प्रतिदिन तरोताजा बने रहने के लिए, नमक या मसाले डालकर लौकी का जूस पीना कारगर उपाय है।
वजन कम – लौकी का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में सहायक होती है। इसलिए इसे उबालकर नमक के साथ खाया जाता है, या फिर इसका जूस पिया जाता है।
पाचन – लौकी पाचन संबंधी समस्याओं का उत्तम इलाज है, साथ ही यह एसिडिटी में भी लाभप्रद है। लौकी को अपने भोजन में शामिल करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।
डाइबिटीज – डाइबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन एक प्रभावकारी उपाय है। डाइबिघ्टीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना बेहतर होगा।
यूरिनरी डिसऑर्डर – यूरिनरी डिऑर्डर अर्थात मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लौकी बेहतर कारगर उपाय है। यह शरीर में सोडियम की अधिकता को कम करने में सहायक है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।
नैचुरल ग्लो – लौकी का प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है, और वह आकर्षक दिखाई देती है। कई महिलाएं व युवतियां इसके लिए लौकी का प्रयोग करती हैं।
कोलेस्ट्रॉल – लौकी को भोजन में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बहुत आसानी से धीरे- धीरे कम होने लगता है, जिससे हृदय संबंधी या कोलेस्ट्रॉल से होने वाली अन्य समस्याएं नहीं होती। इसके लिए लौकी का जूस एक आदर्श पेय माना जाता है।
- लौकी में भरपूर मात्रा में डायट्री फायबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, केल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक पाया जाता है, जो आपको स्वस्थ बनाए रखता है।
सावधानी –
1 लौकी के जूस का सेवन करते समय यह ध्यान रखें, कि इसे किसी अन्य वेजिटेबल जूस के साथ मिक्स न करें।
2 लौकी का जूस बनाने से पहले उसे टेस्ट कर लें, यदि वह कड़वी हो तो उसका सेवन बिल्कुल न करें। इसमें टेट्रासायक्लिक होता है, जो आपको डिहाइड्रेशन, जी मचलाना, गैस जैसी समस्याएं दे सकता है।
तो अब लौकी से परहेज कैसा….? इसे भोजन में शामिल करें और हमेशा स्वस्थ रहें। है ना फायदे का सौदा …?



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



