समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आलू सबसे ज्यादा उपयोग में लाई जाने वाली सब्जी है। कुछ घरो में तो बिना आलू के कोई भी सब्जी नहीं बनती है, इतना फेवरेट होता है किसी किसी का यह आलू। वैसे आलू लगभग सभी सब्जियों के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है, खाया जा सकता है। आलू खाने के कई फायदे भी है लेकिन हमें इससे होने वाले नुकसान की भी जानकारी को अनदेखा नहीं करना चाहिए। चलिए आगे स्टेप बाय स्टेप जानते है, आलू के सेवन से हमें क्या क्या नुकसान हो सकते है इसके बारे में।
आलू ब्लड प्रेशर बढ़ाये –
एक रिसर्च के मुताबिक पता चला है की जो लोग आलू का ज्यादा सेवन करते है उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बना रहता है। इसलिए थोडा संभलकर आलू का सेवन करे और नियंत्रित मात्रा में आलू का सेवन करे। अगर आप आलू के अधिक ही शौकीन है तो आलू को छिलके सहित सेवन करे, क्योंकि आलू से ज्यादा आलू के छिलके में अधिक पोषक तत्व मौजूद होते है।
आलू डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक –
शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन हम आपको जानकारी के लिए बता दे की आलू डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू अधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और यह मधुमेह अर्थात डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक नहीं बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
आलू गठिया में नुकसान कारक –
गठिया के रोगियों को आलू का सेवन नियंत्रित मात्रा में और बिना तेल आलू एवं छिलके सहित आलू का सेवन करना चाहिये। आलू में ब्ंतइवीलकतंजम मौजूद होता है जो गठिया में नुकसान कारक होता है, जो गठिया का दर्द और बढ़ा सकता है, इसलिए इस समस्या में आलू का परहेज जरुरी है।
आलू मोटापा बढ़ाये, वजन बढ़ाये –
अगर आप मोटापे से परेशान है और आप मोटापा कम करना चाहते है, वजन कम करना चाहते है तो आपको आलू का सेवन कम कर देना चाहिए। क्योंकि आलू में अधिक मात्र में फाइबर और विटामिन सी मौजूद होता है जिससे वजन बढ़ने लगता है, मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिए आलू का परहेज करे या आलू का सेवन ही बंद कर दे।
हरे आलू जहरीले होते है –
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है की.. हरे आलू जहरीले होते है, दरअसल हरे आलू होने के कुछ कारण है, जैसे.. आलू को सही जगह पर ना रखना, अधिक गर्म तथा रौशनी वाले जगह पर रखना। ध्यान रहे.. अच्छे आलू कभी हरे नहीं होते और जो होते है वो खराब और जहरीले होते है। बाजार से ऐसे आलू कभी ना ख़रीदे।
ऐसे आलू खाने से आप सोच भी नहीं सकते ऐसे समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।हालांकि गलती से कुछ मात्रा में हरे आलू खा भी लिए हैं तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


