हानिकारक है एल्यूमीनियम फॉयल

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज के डिजिटल युग में हर एक इंसान, दैनिक व्यस्तताओं की वजह से अपने स्वास्थ्य और भोजन के साथ एक स्वस्थ ताल-मेल नहीं रख पाता। इस परिस्थिति में उन्हें अपना खाना अपने साथ अपने साथ लेकर जाना पड़ता है। एक खबर के अनुसार हिंदुस्तान के हर तीसरे घर में खाने को सुरक्षित और ताजा रखने के लिए, खाना पकाने के लिए और खासतौर पर बेकिंग और रोस्टिंग करने के लिए एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता है। है। एल्यूमीनियम अपने आप में एक बहुत ही जहरीला पदार्थ है। एल्यूमीनियम की एक महीन चादर हाता है, आमतौर पर जिसकी मोटाई 0.2 एमएम से 0.6 एमएम होती है। इसका फायल को किसी चीज पर लपेटा जाता है तो यह वातावरण से क्रिया कर एल्यूमीनियम ऑक्साइड की महीन के परत बनाता है और ये परत उसमें बंद भोजन के लिए ऊष्मा कुचालक का काम करती है, जिससे इसमें बंद भोजन का तापमान स्थिर रहता है और जल्दी ठंडा नहीं होता है। एल्यूमीनियम फॉयल के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों में प्रमुख अल्जाइमर, मिर्गी के दौरे आदि हैं। यह कैंसर का भी कारण बन सकती है। भोजन के विशेषज्ञों के अनुसार एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है, जिसका दुष्प्रभाव सीधे तौर पर मानव के मस्तिष्क पर पड़ता है और ये हम सबको मालूम है कि स्वास्थ्य ही संपत्ति है। इसलिए एल्यूमीनियम का इस्तेमाल सावधानी से करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440