ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के ऊर्जा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के प्रमुख ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर बदलाव करते हुए यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) और यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) के प्रबंध निदेशकों को पदमुक्त कर दिया गया है।

ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव और यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही यूपीसीएल में निदेशक (परियोजना) के पद पर तैनात अजय कुमार अग्रवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं…तो जरूर करें ये अचूक उपाय

अनिल कुमार यादव को 29 अक्टूबर 2021 को यूपीसीएल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था, जिन्हें बाद में सेवा विस्तार भी दिया गया था। वहीं, संदीप सिंघल 29 जनवरी 2020 से यूजेवीएनएल के एमडी पद पर कार्यरत थे और उन्हें भी शासन द्वारा सेवा विस्तार मिला था। अब दोनों अधिकारियों को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है।

नई व्यवस्थाओं के तहत, यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक गजेन्द्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें नियमित नियुक्ति होने तक दी गई है और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   बैंक खाते बन रहे थे ठगी का जरिया, दिल्ली साइबर सेल ने 5 युवकों को दबोचा

इसी तरह, अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ यह जिम्मेदारी संभालेंगे और उन्हें भी अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं दिया जाएगा।

ऊर्जा विभाग के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे निगमों के कामकाज में नई गति आने की उम्मीद है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440