ऐंबुलेंस व बोलेरो वाहन में टक्कर, ऐंबुलेंस चालक मिला नशे की हालात में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग में ऐंबुलेंस व बोलोरो वाहन में टक्कर हो गई। इससे ऐंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। ऐंबुलेंस चालक के नशे में होने के चलते उसे हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः नैनीताल रोड में टैक्सी स्टैंड के पास तेज रफ्तार एम्बुलेंस संख्या यूके 04 पीए 1780 के चालक ने आगे चल रही टैक्सी बुलेरो संख्या यूके 04 टीए 5438 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि ऐंबुलेंस चालक शराब के नशे में धुत था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही ऐंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440