समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के चौथे दिन प्रातःकालीन बेला में दही हांडी प्रतियोगिता का आकर्षण रही वहीं देर सायं संगीत संध्या में नन्नें मुन्ने बाल कलाकारों की प्रतिभा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दहीं हांडी प्रतियोगिता आम्रपाली इंस्टीट्यूट ने जीती, उक्त प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे प्रारंभ हुई जिसमें तीन टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था एक टीम किसी कारण वश नहीं पहुच पाई जिस वजह से मुकाबला दो टीमों के मध्य रहा। अर्मपाली इंस्टीट्यूट के नवयुवकों व पॉल कॉलेज के नव युवकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम प्रयास में हांडी की ऊँचाई 27 फीट रखी गई जिसको तोड़ने में दोनों टीमों ने असफल प्रयास किया।
अधिक ऊँचाई होने के कारण कोई भी टीम उस मुकाम नहीं पहुंच पाई आखिरकार संचालकों द्वारा हांडी की उचाई 19 फीट कर दी गई जिसमें आम्रपाली इंस्टीट्यूट के नवयुवकों ने सफलता प्राप्त की। प्रथम प्रयास मंे ही 5 पेरामिड बनाकर दहीं हांडी को फोड़ दिया। दहीं हांडी फूटते ही मैदान गणपति बप्पा मोरया के जय घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर विशेष अतिथि कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत व नगर निगम के आयुक्त पंकज उपाध्याय, प्रतियोगिता के प्रायोजक बुरांश मैटरस के प्रतिनिधि हितेंद्र उप्रेती व अमित गुप्ता व वैश्य महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा महामंत्री भवानी शंकर नीरज देवेन्द्र केसरवानी द्वारा विजेता टीम को 31000 हजार व उपविजेता टीम को संात्वना पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल महामंत्री सुषमा वार्ष्णेय युवा अध्यक्ष उमेश गुप्ता महामंत्री रमेश केसरवानी, सागर गुप्ता, मनोज गुप्ता, देवश अग्रवाल, विवेक कश्यप, सुमित केसरवानी बर्जेश कुमार आयुष साहू, बिंदेश जायसवाल, राजीव जायसवाल, सुरेश केसरवानी, राजेश साहू, प्रिंश गुप्ता संग अनेकों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं संध्या कालीन कार्यकम का शुभारंभ गोपाल दत्त शास्त्री जी के श्रीमुख से धार्मिक प्रवचन से प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात मुर्दुल नारी शक्ति के द्वारा मिले सुर मेरा तुम्हारा का मनमोहक प्रस्तुति की गई व नूपुर नृत्य कला केंद्र के बच्चो द्वारा अद्भुत सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसको सभी ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया निष्ठा डांस क्लासेज द्वारा वृद्धाश्रम लघु नाटिका प्रस्तुत की व नृत्यम डांस एकेडमी के बच्चो द्वारा जय गणेश देवा व राधा को श्याम याद आया पर किड्स ग्रुप राम जी विहार के बच्चो द्वारा मनमोहक नृत्य किया गया रिदम डांस क्लासेज के बच्चो ने रामायण कथा लव कुश द्वारा प्रस्तुति ने सब को भाव विभोर कर दिया सरस्वती नृत्य शाला द्वारा गजानन विघ्न कर्ता व वंशिका केसरवानी व रमेश केसरवानी द्वारा राधे राधे पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई व अध्यक्ष आलोक शारदा महामंत्री भवानी शंकर नीरज देवेन्द्र केसरवानी द्वारा बच्चो को पुरस्कार प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात महा आरती की गई जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद,व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, व श्रीकांत खनेडलवाल विनय लाहोटी, किशन लाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, दीपिका अग्रवाल, प्रियंका जायसवाल, नेहा देववंशी, नीतू अग्रवाल, सुनील जायसवाल, धुव्र केसरवानी, राज जायसवाल, आशुतोष गुप्ता, नीरज केसरवानी, भुवनेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल व सुरेश केसरवानी, निशुल अग्रवाल अनेकों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



