वर्षाकाल से पूर्व पूरे कर लिये जाये अमृत योजना कार्य : नवाब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अमृत योजना कार्य में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही योजना के फेस-2 का आंगणन बनाया जाए। योजना के कार्य वर्षाकाल से पहले पूरे कर लिये जाएं। यह निर्देश बुधवार को अमृत योजना के तहत लगभग 19 करोड़ रूपये के पेयजल, सीवर लाईन कार्यों की समीक्षा करते हुए अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने दिए। अपने आवस में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने योजना के तहत शहर के राजपुरा, जवाहर नगर, बनभूलपुरा क्षेत्र इन्द्रानगर, बड़ी लाईन, छोटी लाईन में हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेयजल लाईन के साथ-साथ सड़क निर्माण का कार्य भी किया जाए। कहा कि अमृत योजना फेस-टू में बचे हुए क्षेत्र की गलियों की सम्पर्क लाईनों का आंगणन कर प्रस्ताव बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। नवाब ने कहा कि अल्पसंख्यक के स्कूलों को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत आंगणन प्रस्तावों के अनुसार धनरशि दिलाई जायेगी। उन्होंने जीजीआईसी बनभूलपुरा में हॉल व दस कमरे बनाने का आंगणन प्रस्ताव बनाने के निर्देश अल्पसंख्यक अधिकारी को दिये। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत काठगोदाम कब्रिस्तान के चाहरदीवारी लिए 61 लाख पेयजल निगम को दे दिये गये हैं। अधिशासी अभियंता को इस पर शीघ्र काम कराने के निर्देश दिये गये। इसी तरह योजना के तहत जारी हुई नगर पालिका नैनीताल के धोबी घाट कृष्णापुर कब्रस्तान की बाउन्ड्री हेतु धनराशि 39.53 लाख, भवाली सेनेटोरियम के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के लिए 16.42 लाख 42 के सापेक्ष जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। बैठक में जिला समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, अधिशासी अभियंता पेयजल निर्माण निगम मृदुला सिंह, सहायक अभियंता एके जोशी, नायब तहसीलदार एचसी बुधलाकोटी, नगर शिक्षा अधिकारी हरीश बिष्ट, भाजपा के इसरार हुसैन, फारूख अंसारी, आफसी अली, नाजिम, सुलेमान अनवार, पार्षद महेश आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून का कहर तेज, आठ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; 104 सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440