शिक्षकों से घूस लेने वाला उत्तराखण्ड का एक प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शिक्षकों से घूस वसूली के मामले में शिक्षा विभाग ने एक्शन ले लिया है। आरोपी पौड़ी के प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश जारी किए हैं।

बताया गया है कि शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है। कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440