समाचार सच, हल्द्वानी। सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से गुस्साए सफाई कर्मियों ने कोतवाली घेर ली और हंगामा किया। पुलिस सफाई कर्मियों को समझाने में जुटी हुई है। विरोध के बीच पुलिस ने सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों व सफाई नायक राजेंद्र के बीच शनिवार को विवाद हो गया था। जिसमें महिला समेत कई सफाई कर्मियों ने राजेंद्र के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद यह मामला पुलिस में जा पहुंचा। पीड़ित की ओर से कुल्यालपुरा निवासी गोलू, बबली, सीमा, कृष्णा, मंजू, अता, रोहित, राहत समेत दर्जनभर से अधिक को नामजद करते हुए तहरीर सौंपी। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रविवार की सुबह तक 7 आरोपियों को उठा लिया। इससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कोतवाली घेर ली। जहां उन्होंने पुलिस पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। वह हिरासत में लिए गए साथी कर्मियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस कानून का हवाला देते हुए सफाई कर्मियों से कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न न करने की अपील करती रही। बहरहाल सफाई कर्मचारी कोतवाली में डटे हुए हैं। विरोध के बीच पुलिस ने मारपीट मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















